अमर उजाला
Thu, 27 November 2025
हाॅलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज कुछ दिन पहले भारत पहुंची थीं। उदयपुर में हुई एक शाही शादी में उन्होंने परफॉर्म किया था।
यूएस बेस्ड एक बिजनेसमैन की बेटी की शादी उदयपुर में शाही अंदाज में की गई। इसी में जेनिफर शामिल हुईं।
जेनिफिर लोपेज के अलावा बॉलीवुड के रणवीर सिंह, कृति सेनन और माधुरी दीक्षित ने भी डांस परफॉर्मेंस दी थी।
वैसे सबसे ज्यादा जेनिफर लोपेज की डांस परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
उदयपुर की शाही शादी में कुछ घंटों की डांस परफॉर्मेंस के लिए जेनिफर ने करोड़ों में फीस ली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने दो डांस परफॉर्मेंस के लिए लगभग 18 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
एक तरफ जेनिफर के डांस को लोगों ने पसंद किया। वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया। दरअसल, हॉलीवुड सिंगर ने डांस परफॉर्मेंस के दौरान काफी बोल्ड ड्रेस पहनी थी।
'गुस्ताख इश्क' के प्रमोशन में जुटीं फातिमा सना शेख, फैंस से की गुजारिश