अमर उजाला
Fri, 30 May 2025
आज टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपना जन्मदिन (30 मई 1985) मना रही हैं।
जेनिफर टीवी पर सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह एक एपिसोड को करने के लिए 1 से 2 लाख रुपये चार्ज करती हैं। इस एक्ट्रेस की नेटवर्थ 50 करोड़ रुपये बताई जाती है।
जेनिफर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘अकेले हम अकेले तुम(1995)’ से अपना करियर शुरू किया, इसके बाद वह टीवी सीरियल ‘शाका लाका बूम बूम(2002)’ में नजर आईं। इस सीरियल में पिया नाम का किरदार निभाया।
आगे चलकर जेनिफर एकता कपूर के सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ का हिस्सा बनीं। इसमें स्नेहा बजाज के रोल में वह नजर आईं।
जेनिफर टीवी पर मशहूर तब हुईं, जब वह सीरियल ‘दिल मिल गए (2009)’ का हिस्सा बनीं। इस सीरियल में वह डॉ. रिद्धिमा के किरदार में नजर आईं। इस शो में जेनिफर की जोड़ी करण सिंह ग्रोवर के साथ बनी थी।
संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस सीरियल ‘सरस्वतीचंद्र’ में भी जेनिफर ने लीड रोल किया।
अब तक सीधे-सादे रोल करने वाली जेनिफर ने एक साइको किरदार सीरियल ‘बेहद’ में निभाया था। इस रोल में उन्हें काफी पसंद किया गया।
टीवी सीरियल के अलावा जेनिफर ने वेब सीरीज ‘कोड एम’ में भी अभिनय किया, इसमें वह एक आर्मी ऑफिसर के रोल में दिखी थीं। जेनिफर को इस सीरीज के लिए फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड में नॉमिनेशन भी मिला था।
इन दिनों जेनिफर विंगेट एक रियालिटी शो ‘ट्रेटर्स’ को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में करण सिंह ग्रोवर भी नजर आएंगे।
बताते चलें कि करण और जेनिफर ने साल 2012 में शादी, साल 2014 में इनका तलाक हो गया। करण सिंह ग्रोवर ने इसके बाद बिपाशा बसु से शादी कर ली।
भारती सिंह हुईं बीमार, फैंस को दी ये जरूरी सलाह