मनीषा के घर फराह की दावत, चिकन करी लेकर पहुंचीं कोरियोग्राफर मनीषा रानी झलक दिखला जा 11 शो को जीतने के बाद काफी फेमस हो चुकी हैं, आम लोगों के साथ सेलेब्स भी उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं हाल ही में फराह खान मनीषा रानी के घर दावत पर पहुंचीं हालांकि, वे अपने घर से मनीषा के लिए खाना बनाकर ले गई थीं मनीषा के घर पर फराह चिकन करी लेकर पहुंची थीं मनीषा ने भी फराह के लिए अपने हाथों से खासतौर पर प्याज के पकौड़े बनाए फैंस को दोनों का अंदाज काफी पसंद आ रहा है एंटरटेनमेंट डेस्क