अमर उजाला
Wed, 27 March 2024
आलिया इन दिनों जिगरा की शूटिंग खत्म कर अपने फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं
अभिनेत्री बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ चुकी हैं
अब अभिनेत्री एक बार फिर विदेश की जमीं पर अपने देश का नाम रोशन करने वाली हैं
खबर है कि आलिया लंदन में अपने पहले 'होप गाला' को होस्ट करेंगी
खबरों की मानें तो 28 मार्च को अभिनेत्री लंदन के मंदारिन ओरिएंटल हाइड पार्क में मंदारिन ओरिएंटल होटल ग्रुप के साथ पार्टनरशिप में होप गाला को होस्ट करेंगी
यह आलिया की चैरिटी सलाम बॉम्बे के समर्थन में है, जो स्कूल के कार्यक्रमों और स्कूल के बाद की अकादमियों के माध्यम से मुंबई के सबसे कमजोर 'जोखिम वाले' बच्चों को शामिल करेगी
लाल साड़ी में नजर आया मोनालिसा का मनमोहक रूप