'पंचायत 3' से पहले ही 'पंचायत 4' के बारे में आया बड़ा अपडेट! 'पंचायत 3' को लेकर हर दिन कोई न कोई खबर आती ही रहती है दर्शकों में अभी से ही 'पंचायत 3' को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है 'पंचायत 3' आगामी 28 मई से स्ट्रीम होने वाली है वहीं 'पंचायत 3' के आने से पहले ही शो में अहम भूमिका निभा रहे चंदन रॉय ने बड़ा खुलासा कर दिया है मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चंदन रॉय ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'जहां से 'पंचायत 3' की कहानी समाप्त होगी वहीं से 'पंचायत 4' की कहानी शुरू होगी 'पंचायत 3' से पहले ही 'पंचायत 4' के बारे में यह अपडेट सुनकर 'सचिव जी' के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं da