अमर उजाला
Wed, 23 April 2025
डब्ल्यूडब्ल्यूई के सोलह बार के विश्व चैंपियन जॉन सीना आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। कुश्ती के अलावा जॉन सीना एक अभिनेता भी हैं।
जॉन सीना ने कई सारी हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। उनके जन्मदिन के मौके पर हम जानेंगे उनकी दस बेस्ट फिल्मों के बारे में…
जॉन सीना ने साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘एफ 9’ में जैकब की भूमिका निभाई है। वह एक क्रूर खलनायक के किरदार में नजर आए हैं।
2015 की फिल्म ‘सिस्टर्स’ में जॉन सीना ने एक ड्रग डीलर का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी दो बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है।
‘द वॉल’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म युद्ध के बाद के इराक में सेट की गई है।
‘फर्डिनेंड’ साल 2017 में रिलीज हुई एक एनिमेटेड फिल्म है। जॉन सीना ने इस फिल्म के मुख्य किरदार ‘फर्डिनेंड’ को आवाज दी है।
‘ट्रेनव्रेक’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। जॉन सीना ने इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस एमी शूमर के बॉयफ्रेंड की भूमिका निभाई है।
‘ब्लॉकर्स’ साल 2018 में रिलीज हुई। इस फिल्म में जॉन सीना ने एक पिता का किरदार निभाया है, जो अपनी बेटी को एक प्रॉम नाइट में कुछ गलत करने से रोकते हैं।
‘द मरीन’ 2006 की एक अमेरिकी एक्शन फिल्म है , जिसका निर्देशन जॉन बोनिटो ने किया है। जॉन सीना ने इस फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह बतौर लीड एक्टर नजर आए हैं।
‘द सुसाईड स्क्वायड’ में जॉन सीना ने पीसमेकर की भूमिका अदा की है। यह फिल्म डीसी कॉमिक्स के पात्रों पर आधारित है।
साल 2018 में रिलीज हुई ‘बम्बलबी’ ट्रांसफॉर्मर्स फ्रैंचाइजी की छठी फिल्म है। सीना ने इसमें एजेंट जैक बर्न्स की भूमिका निभाई है। उनके इस कैरेक्टर को काफी पसंद किया गया है।
एनिमेटेड फिल्म ‘टीनेज म्यूटेंट निंजा टर्टल्स’ में सीना ने रॉकस्टेडी के किरदार को अपनी आवाज दी है। जो श्रेडर के गुर्गों में से एक है और बीबॉप का साथी है।
करिश्मा तन्ना ने कराया बोल्ड फोटोशूट