अमर उजाला
Tue, 30 September 2025
अरशद वारसी की कोर्टरूम ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ लगातार दर्शकों को प्रभावित कर रही है।
यही वजह है कि फिल्म धीरे-धीरे 100 करोड़ी बनने की ओर आगे बढ़ रही है।
दर्शकों को फिल्म की कहानी और कॉमेडी दोनों ही काफी पसंद आ रहे हैं।
हालांकि, वीकेंड के बाद अब सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है।
सोमवार को अपने 11वें दिन ‘जॉली एलएलबी 3’ ने 3 करोड़ रुपए की कमाई की है।
इससे पहले शनिवार और रविवार को फिल्म ने 6.50 और 6.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
इस तरह से अब 11 दिनों में ‘जॉली एलएलबी 3’ कुल 93 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है।
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
वीकएंड के बाद घटी 'ओजी' की कमाई, जानें टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन