अमर उजाला
Sat, 27 September 2025
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ दर्शकों को पसंद आ रही है।
यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
अपने पहले हफ्ते में फिल्म ने 74 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अब अपने दूसरे हफ्ते में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
फिल्म ने दूसरे हफ्ते के पहले दिन यानी आठवें दिन शुक्रवार को भी 4 करोड़ का रुपए का कलेक्शन किया है।
इसके साथ ही ‘जॉली एलएलबी 3’ अब आठ दिनों में 78 करोड़ रुपए जुटा चुकी है।
वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़त होने की उम्मीद है। इससे संभव है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर लेगी।
फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ एक सशक्त संदेश भी है।
सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित इस कोर्टरूम ड्रामा में अक्षय कुमार के साथ अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, सीमा बिस्वास और गजराज राव भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।
दो दिन में ही पवन कल्याण की फिल्म ‘ओजी’ ने कमाए 100 करोड़, जानें शुक्रवार का कलेक्शन