अमर उजाला
Mon, 29 September 2025
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में भी अपनी रफ्तार बनाए हुए है और लगातार दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है।
पहले हफ्ते 74 करोड़ का कलेक्शन करने के बाद, अब ‘जॉली एलएलबी 3’ ने दूसरे हफ्ते में भी वीकेंड पर बढ़िया कमाई की है।
शुक्रवार को 3.75 करोड़ की कमाई करने वाली ‘जॉली एलएलबी 3’ ने शनिवार को 6.50 करोड़ रुपए की कमाई की।
वहीं रविवार को छुट्टी वाले दिन भी फिल्म ने अच्छे आंकड़े हासिल किए और 6.10 करोड़ रुपए जुटाए।
इस तरह से अब 10 दिनों में ‘जॉली एलएलबी 3’ कुल 90 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है।
कॉमेडी के साथ-साथ इस कोर्ट रूम ड्रामा में एक सोशल संदेश भी दिया गया है। फिल्म किसानों के मुद्दे पर बात करती है।
सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला और गजराज राव भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'ओजी' का जलवा, वीकएंड पर कमाए इतने करोड़