100 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘जॉली एलएलबी 3’, 13वें दिन भी की बेहतर कमाई

अमर उजाला

Thu, 2 October 2025

Image Credit : X

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है।

Image Credit : X

फिल्म को दर्शक पसंद कर रहे हैं और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है।

Image Credit : X

अब अपने 13वें दिन बुधवार को ‘जॉली एलएलबी 3’ ने 3.85 करोड़ रुपए की कमाई की है।

Image Credit : X

इसके साथ ही फिल्म 13 दिनों में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 100.90 करोड़ रुपए हो गया है।

Image Credit : X

इससे पहले मंगलवार को फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। साफ है कि बुधवार को फिल्म की कमाई बढ़ी है।

Image Credit : यूट्यूब

अब देखना ये है कि आज दशहरा की छुट्टी का ‘जॉली एलएलबी 3’ को बॉक्स ऑफिस पर कोई फायदा मिलता है या नहीं।

Image Credit : यूट्यूब

सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित ‘जॉली एलएलबी 3’ एक कोर्टरूम ड्रामा फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है।

Image Credit : एक्स

इसकी शुरुआत साल 2013 में फिल्म 'जॉली एलएलबी' से हुई थी। इसमें अरशद वारसी, बोमन ईरानी और सौरभ शुक्ला प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे।

Image Credit : यूट्यूब

7वें दिन ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने कमाए इतने करोड़, जानें बुधवार का कलेक्शन

एक्स
Read Now