अमर उजाला
Sun, 28 September 2025
बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का जलवा बरकरार है।
ओपनिंग डे पर 12.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 74 करोड़ रुपये कमाए हैं।
दूसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई 3.75 करोड़ रुपये रही।
दूसरे शनिवार को फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
इस तरह से इस फिल्म ने अब तक 84 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
खबरों के मुताबिक फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जाता है।
ऐसे में जानकार मानते हैं कि फिल्म जल्द ही अपनी लागत निकालने में कामयाब हो सकती है।
'जॉली एलएलबी 3' में सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव जैसे कलाकारों ने भी अभिनय किया है।
तीसरे दिन ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने कमाए इतने करोड़, जानें शनिवार का कलेक्शन