अमर उजाला
Mon, 22 September 2025
अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत ‘जॉली एलएलबी 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं।
सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी 'जॉली एलएलबी 3' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है।
फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 21 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म ने बीते दो दिनों से सबसे ज्यादा कमाई की है।
इस फिल्म ने शनिवार को 20 करोड़ रुपये कमाए थे। साथ ही ओपनिंड डे पर इसने 12.5 करोड़ रुपये कमाए थे।
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने तीन दिनों में अब तक बॉक्स ऑफिस पर 53.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
फिल्म में किसानों के दर्द को बयां किया गया है। फिल्म के कहानी की बात करें, तो यह एक किसान परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है।
अमायरा दस्तूर ने दिखाई अदाएं, संदीपा धर ने बगीचे में दिए पोज