अमर उजाला
Fri, 26 September 2025
‘जॉली एलएलबी 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं।
अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत इस फिल्म ने गुरुवार को 3.64 करोड़ रुपये कमाए।
वहीं इसने बुधवार को 4.5 करोड़ रुपये कमाए थे। यह दिखाता है कि पिछले दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है।
'जॉली एलएलबी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 7 दिनों में कुल 73.64 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये है।
अक्षय कुमार, अरशद वारसी के अलावा फिल्म में सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराज राव, सीमा बिस्वास और राम कपूर जैसे सितारे भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।
इस बार फिल्म में किसानों की कहानी को दिखाई गई है। एक किसान अपनी जमीन बचाने की कोशिश करता है, लेकिन दबंग और भ्रष्ट लोगों की वजह से वह बहुत परेशान होता है। बाद में वो आत्महत्या कर लेता है, इसी आधार पर कहानी आगे बढ़ती है।
सनी लियोनी ने दिए हॉट पोज, तो विद्या बालन ने दिखाया संस्कारी लुक; देखें तस्वीरें