अमर उजाला
Sat, 20 September 2025
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' 19 सितंबर को रिलीज हुई।
सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई की है।
ओपनिंग डे पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये की कमाई की है।
फिल्म 'जॉली एलएलबी 3', 'जॉली एलएलबी' की तीसरी किस्त है।
पहले दिन 'जॉली एलएलबी (2013)' ने बॉक्स ऑफिस पर 3.05 करोड़ रुपये कमाए थे।
इसी तरह से 'जॉली एलएलबी 2 (2017)' ने पहले दिन 13.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
'जॉली एलएलबी 3' कोर्टरूम ड्राम है, जिसमें कॉमेडी का तड़का है।
इसमें सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव, गजराज राव और सीमा बिस्वास ने अभिनय किया है।
ब्लैक आउटफिट में हिना खान ने चलाया जादू