अमर उजाला
Fri, 27 September 2024
जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर की 'देवरा: पार्ट 1' शुक्रवार,27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई
कई जगह सिनेमाघरों के बाहर प्रशंसक जश्न मनाते नजर आए, उन्होंने पटाखे भी फोड़े, फैंस में उत्साह देखने लायक था
कई सिनेमाघरों के बाहर जूनियर एनटीआर के बड़े बड़े कटआउट लगाए गए, लेकिन एक जगह से चौंकाने वाली खबर सामने आई
जूनियर एनटीआर के प्रशंसकों ने फिल्म की स्क्रीनिंग में देरी के कारण तेलंगाना के पलवांचा के वेंकटेश्वर थिएटर में अराजकता पैदा कर दी
कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें फैंस को थिएटर में तोड़फोड़ करते हुए दिखाया गया है, क्योंकि फिल्म की स्क्रीनिंग निर्धारित समय पर शुरू नहीं हुई थी
यह सिनेमा हॉल भद्राद्री कोठागुडेम जिले में स्थित है, कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण स्क्रीनिंग में अप्रत्याशित देरी हुई और इससे प्रशंसक नाराज हो गए
सोनम, खुशी और अर्जुन ने मनाया दादी 90वां जन्मदिन