अमर उजाला
Fri, 25 April 2025
जुबनि नौटियाल का गाना 'तुम्हें दिल्लगी' अभी कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ है।
यह गाना अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'रेड 2' का है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
चंडीगढ़ कॉन्सर्ट के दौरान यह गाना जुबिन ने गाया तो वहां मौजूद दर्शक झूम उठे।
सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर भी इसकी जानकार दी है कि उन्होंने यह गाना पहली बार लाइव गाया है।
कॉन्सर्ट से जुड़ा एक वीडियो भी जुबिन नौटियाल ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिसमें गायक गाना गाते हुए मदमस्त दिखाए दे रहे हैं।
इसके अलावा उन्होंने दर्शकों को अपना प्यार दिया है।
वहीं बात करें जुबिन नौटियाल की तो उन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जिनमें 'दिल गलती कर बैठा है', 'बरसात की धुन' जैसे प्रसिद्ध गाने शामिल हैं।
जोधपुर की ऐतिहासिकता और सुंदरता की कायल हुईं अमायरा, शेयर कीं तस्वीरें