अमर उजाला
Tue, 11 March 2025
साउथ अभिनेता जूनियर एनटीआर इन दिनों ऋतिक रोशन के साथ ‘वॉर 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में ऋतिक के चोटिल होने की खबर भी आई। इस बीच जूनियर एनटीआर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
इस मौके पर वह ग्रे शर्ट और ब्लैक जीन्स में नजर आएं और उन्होंने ब्लैक चश्में के साथ स्टाइल को पूरा किया, लेकिन सबका ध्यान उनके हाथ की घड़ी पर गया।
अभिनेता ने रिचर्ड मिल आर एम 40-01 टूरबिलन मैकलारेन स्पीडटेल पहन रखा था। इस शानदार घड़ी की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
जूनियर एनटीआर की इस घड़ी की कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कीमत 7.47 करोड़ रुपये है।
एयरपोर्ट पर स्पॉट होने के दौरान अभिनेता ने कैमरे की ओर देखकर हाथ हिलाया और चले गए।
इस दौरान उनसे जब ऋतिक के तबीयत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं दी।
साड़ी में कश्मीरा का खूबसूरत अंदाज, बोलीं- हिंदुस्तानी औरत हर लुक में सुंदर लगती है'