अमर उजाला
Sun, 20 April 2025
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इस समय अपनी आगामी फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
इसके बाद वह दूसरी फिल्म की शूटिंग करते दिखेंगे, जिसकी डेट की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। इस फिल्म का संभावित नाम 'एनटीआर 22' रखा गया है।
माइथ्री मूवी मेकर्स ने अपने इंस्टग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें जूनियर एनटीआर की तस्वीरें लगाते हुए बताया है कि 22 अप्रैल को शूटिंग शूरू होगी और तबाही मचेगी।
फिल्म के एक-एक अपडेट को लेकर फैंस में काफी उत्साह था, शूटिंग को लेकर इस जानकारी ने दर्शकों में रोमांच ला दिया है।
जूनियर एनटीआर की इस आगामी एक्शन फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील करेंगे।
इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ कन्नड़ अभेनित्री रुक्मिणी वसंत नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स मिलकर करेंगे। फिल्म का संगीत रवि बसरूर तैयार करेंगे।
अगर जूनियर एनटीआर के काम की बात करें तो वह 'वार 2' में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ ऋतिक रोशन भी मुख्य भूमिका में होंगे। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रविवार की छुट्टी में सकून तलाशने निकलीं रानी चटर्जी