अमर उजाला
Tue, 11 February 2025
जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एनटीआर 31’ की घोषणा बहुत पहले ही कर दी गई थी, लेकिन कुछ कारणों से इसकी शूटिंग शुरू नहीं हो सकी।
हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि जूनियर एनटीआर के फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होगा। इस प्रोजेक्ट से जुड़ी एक अहम अपडेट सामने आ रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जूनियार एनटीआर के इस आगामी प्रोजेक्ट का पहला शेड्यूल अगले हफ्ते विकाराबाद फॉरेस्ट में शुरू होने वाला है।
इस फिल्म का नाम नाम ‘ड्रैगन’ बताया जा रहा है, रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसके शुरुआती सीन जूनियर एनटीआर के बिना शूट किए जाएंगे।
अभिनेता फिलहाल अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘वॉर 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, हालांकि, निर्माताओं की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिल्म में रुक्मिणी वसंत को फीमेल लीड रोल में नजर आ सकती हैं, टोविनो थॉमस कथित तौर पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, फिल्म 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रश्मिका ने किया 'छावा' के निर्देशक को किडनैप! जानिए क्यों?