अमर उजाला
Wed, 9 July 2025
चार जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हॉलीवुड की फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' भारत में अच्छी कमाई कर रही है।
ओपनिंग डे पर औसत कमाई के बाद वीकएंड पर फिल्म ने अच्छी कमाई की। फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए हुए है।
डायनासोर वाली इस फिल्म ने ओपिंग डे पर 9.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
शनिवार के दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई और इसने 13.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
रविवार को फिल्म की कमाई में और इजाफा हुआ और इस दिन फिल्म ने 16.25 करोड़ रुपये अपनी झोली में डाले।
सोमवार के दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई और इसने 4.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
मंगलवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
इस तरह से फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 47.59 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
बॉक्स ऑफिस पर 'मेट्रो इन दिनों' की थमी रफ्तार, मंगलवार को कमाए सिर्फ इतने करोड़