अमर उजाला
Mon, 7 July 2025
बीते रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
वहीं फिल्म ने शनिवार को 13.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके अलावा रिलीज के पहने दिन फिल्म ने 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने तीन दिनों में 38.2 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
यह फिल्म 'जुरासिक पार्क' फ्रैंचाइज की 7वीं और 'जुरासिक वर्ल्ड' सीरीज की चौथी फिल्म है, जो डायनासोर के आतंक की कहानी बताता है।
'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' फिल्म में स्कारलेट जोहानसन, महेरशला अली, जोनाथन बेली, रूपर्ट फ्रेंड, मैनुअल गार्सिया-रुल्फो, एड स्क्रेन और लूना ब्लेज जैसे कलाकार मौजूद हैं।
फिल्म का कुल बजट 1537 करोड़ रुपये है, जो इसे इस साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में से एक बनाता है।
फिल्म का निर्देशन जैरेथ एडवर्ड्स ने किया है, जबकि विड कोएप ने इसे लिखा है।
रेड साड़ी में सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें