अमर उजाला
Sat, 5 April 2025
अभिनेता कार्तिक आर्यन मौजूदा समय में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग दार्जिलिंग में कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वहां से कुछ तस्वीरें शेयर की।
इन तस्वीरों में कार्तिक बौद्ध भिक्षुओं के साथ नजर आ रहे हैं। वह एक टेबल पर बैठकर उनके साथ हंसी मजाक के पल बिता रहे हैं।
अभिनेता ने कई सारी तस्वीरें शेयर की, जिनमें वह बौद्ध भिक्षुओं के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
उनकी इन तस्वीरों को देखकर फैंस को ‘भूल भुलैया 3’ के रूह बाबा याद आ गए।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “रूह बाबा अपने ज्ञान का प्रचार कर रहे हैं।” एक अन्य ने लिखा, “तांत्रिक आर्यन ने बौद्ध धर्म अपना लिया!!” एक और ने लिखा, “वार्षिक बाबा और रूह बाबा”, एक यूजर ने कमेंट किया, क्या उन्होंने रूह बाबा को अप्रूव कर दिया?”
इससे पहले हाल ही में कार्तिक ने दार्जिलिंग से ही श्रीलीला के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। वह एक हरे-भरे बागान में उनके साथ चाय का आनंद लेते दिखे।
जल्द खत्म होगी 'हरि हर वीरमल्लू' की शूटिंग, पवन कल्याण ने किया ये एलान