अमर उजाला
Sun, 22 February 2026
शनिवार रात साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड में काजल अग्रवाल को बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स 2025 का अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड को पाकर वह काफी खुश हैं।
काजल अग्रवाल ने रविवार को एक पोस्ट करते हुए अवॉर्ड के लिए शुक्रिया कहा है।
वह अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘हर क्रिटिक का शुक्रिया। मेरे किरदार सत्यभामा के पीछे की परतें, खामोशी, मेहनत को देखने के लिए शुक्रिया।’
वह पोस्ट में आगे लिखती हैं, ‘वैसे फैंस आपका प्यार ही मेरा सबसे बड़ा अवॉर्ड है। आप दो दशकों से मेरे साथ खड़े रहे हैं। हर कामयाबी और हर सबक में। इसके लिए भी शुक्रिया।’
काजल अग्रवाल के करियर फ्रंट की बात करें तो वह साउथ फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों में भी अभिनय करती हैं।
पिछले साल काजल अग्रवाल सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ में नजर आई थीं।
साउथ फिल्म ‘कन्नपा’ में भी वह पिछले साल दिखाई दी थीं। उनके अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया था।
शिखर धवन के रिसेप्शन में पहुंचीं शेफाली बग्गा, ग्रीन साड़ी में बिखेरा जलवा