अमर उजाला
Tue, 17 June 2025
हाल ही में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है।
इसमें उन्होंने अपनी बेटी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो को साझा किया है।
इस स्टोरी में अभिनेत्री की बेटी नायसा देवगन ने काजोल की आगामी फिल्म 'मां' का एक गाना शेयर किया है, जिसमें वो काली माता के सामने नाच रही हैं।
इसके साथ ही नायसा देवगन ने कैप्शन में लिखा कि जब उनकी मां काम से वापस लौटती हैं और उन्हें सोता हुआ पाती है, तो उनका रिएक्शन ऐसा ही रहता है।
नायसा देवगन के पोस्ट को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने हंसते हुए लिखा कि ये मेरी बेटी है।
इसके अलावा अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आगामी हॉरर फिल्म 'मां' में नजर आएंगी।
यह फिल्म सिनेमाघरों में 27 जून को रिलीज होने वाली है।
स्विमिंग करते हुए शहनाज ने कराया फोटोशूट