काजोल की फिल्म ‘मां’ बॉक्स ऑफिस पर हुई धड़ाम, जानें सोमवार की कमाई

अमर उजाला

Tue, 1 July 2025

Image Credit : एक्स

अभिनत्री काजोल की फिल्म 'मां' 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं।

Image Credit : यूट्यूब

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब साबित हो रही है।

Image Credit : यूट्यूब

'मां' फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4.50 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी।

Image Credit : यूट्यूब

बीते दिन सोमवार को फिल्म ने 1.97 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं रविवार को फिल्म ने 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इततनी भारी गिरावट देखकर फिल्ममेकर्स काफी चिंतित हैं।

Image Credit : एक्स

'मां' फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें, तो अभी तक फिल्म ने 19.62 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Image Credit : एक्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 65 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

Image Credit : एक्स

विशाल फूरिया के निर्देशन में बनी 'मां' एक हॉरर फिल्म, जिसे अच्छे रिव्यू मिले लेकिन फिल्म कमाई में कमाल नहीं कर पा रही है।

Image Credit : यूट्यूब

फिल्म 'मां' को अजय देवगन , ज्योति देशपांडे और कुमार मंगत पाठक ने प्रोड्यूस किया है। इसमें काजोल के अलावा रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता, जितिन गुलाटी, खेरिन शर्मा, गोपाल सिंह और विभा रानी जैसे सितारे भी हैं।

Image Credit : यूट्यूब

मंडे टेस्ट में फिर पास हुई 'सितारे जमीन पर', 'कुबेरा' ने फिर किया निराश

IMDb
Read Now