अमर उजाला
Sat, 28 June 2025
इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों द्वारा अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, लेकिन इसका असर कमाई पर नहीं दिखा।
'मां' फिल्म ओपनिंग डे पर मात्र 4.50 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब हो सकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 65 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
विशाल फूरिया के निर्देशन में बनी 'मां' एक हॉरर फिल्म, जिसका कहानी दर्शकों को रास आ रही है।
हालांकि, काजोल की पिछली फिल्मों से 'मां' फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई अच्छी है।
अब यह देखाना दिलचस्प होगा कि वीकएंड पर फिल्म कितना कमाई करने में सफल होती है।
फिल्म 'मां' को अजय देवगन , ज्योति देशपांडे और कुमार मंगत पाठक ने प्रोड्यूस किया है। इसमें काजोल के अलावा रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता, जितिन गुलाटी, खेरिन शर्मा, गोपाल सिंह और विभा रानी जैसे सितारे भी हैं।
हिमाचल में फोक डांस करती नजर आईं कंगना, एक्ट्रेस ने साझा की तस्वीरें