'प्यार किया तो डरना क्या' के 26 साल पूरे, पुरानी यादों में खोईं काजोल बॉलीवुड स्टार काजोल इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं अक्सर वे अपनी निजी जिंदगी से फिल्मों से जुड़ी तस्वीरों को अपने फैंस के साथ साझा करती नजर आती हैं आज अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी पुरानी फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' की यादों में खोई नजर आईं काजोल की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' आज से 26 साल पहले रिलीज हुई थी काजोल तस्वीरों को साझा करते हुए लिखती हैं, 'ये उन दिनों की बात है जब लड़कियां चोटी करती थीं तब उन्हें नादान समझा जाता था...' काजोल 'प्यार किया तो डरना क्या' में सलमान खान और अरबाज खान के साथ नजर आई थीं ss