अमर उजाला
Wed, 2 April 2025
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं।
इस मौके पर बॉलीवुड के तमाम सितारे अजय देवगन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
अजय देवगन की पत्नी और अभिनेत्री काजोल ने भी अजय देवगन को एक अलग अंदाज में बर्थडे विश किया है।
काजोल ने अजय के साथ एक प्यारी सी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। इस तस्वीर में काजोल मुस्कुरा रही हैं और अजय काजोल की तरफ देख रहे हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए काजोल ने एक मसखरी भरा कैप्शन दिया है। काजोल ने लिखा, “सभी कूल लोग अगस्त में पैदा होते हैं। लेकिन हमें आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं देने में कोई परेशानी नहीं है। हमेशा मुझसे बड़ा होने के लिए थैंक्यू।”
अजय देवगन और काजोल साल 1999 में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल के दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी है।
अजय और काजोल ने कई फिल्मों में भी एक साथ काम किया है। दोनों की ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है।
ब्लू ड्रेस में फैंस का दिल धड़काती नजर आईं अवनीत कौर