चाचा देब मुखर्जी को याद कर भावुक हुईं काजोल, कहा- मैं उनके बिना…

अमर उजाला

Sat, 15 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @kajol

फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी के पिता और दिग्गज अभिनेता देब मुखर्जी ने 14 मार्च को अंतिम सांस ली।

Image Credit : इंस्टाग्राम@kajol

देब मुखर्जी के अचानक निधन से उनके परिवार और चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

Image Credit : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री काजोल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने चाचा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@kajol

काजोल ने दुर्गा पूजा से अपनी और देब मुखर्जी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "परंपरा के अनुसार हर दुर्गा पूजा में हम साथ में तस्वीरें क्लिक करते थे। जब हम सभी सज-धज कर तैयार होते थे और अच्छे दिखते थे।"

Image Credit : इंस्टाग्राम @kajol

अभिनेत्री ने आगे लिखा, "मैं अभी भी उनके बिना दुनिया की कल्पना नहीं कर पा रही हूं। उन बेहतरीन लोगों में से एक जिन्हें मैंने कभी जाना है।"

Image Credit : इंस्टाग्राम@kajol

“मैं आपको हर दिन प्यार करूंगी, याद करूंगी और याद करूंगी।” काजोल द्वारा पोस्ट शेयर किए जाने के तुरंत बाद, कई बॉलीवुड हस्तियों और प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में आकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Image Credit : इंस्टाग्राम

शॉर्ट ड्रेस में नेहा ने जीता फैंस का दिल

इंस्टाग्राम-@nehadhupia
Read Now