अमर उजाला
Wed, 2 July 2025
पिछले साल आई ‘शैतान’ फिल्म की सफलता से उत्साहित अजय देवगन नई हॉरर फिल्म लाए ‘मां’।
हालांकि, इस बार अजय देवगन एक्टर से फिल्म के प्रोड्यूसर बन गए और मुख्य भूमिका में नजर आईं काजोल।
‘मां’ के जरिए काजोल पहली बार हॉरर जॉनर की फिल्म में नजर आई हैं।
लेकिन ‘मां’ का हाल ‘शैतान’ से बिल्कुल उल्टा हुआ है। क्योंकि अपनी रिलीज के छह दिन बाद भी ‘मां’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है।
सिर्फ 4.65 करोड़ रुपए के साथ अपनी शुरुआत करने वाली ‘मां’ की कमाई में कोई बड़ी उछाल नहीं दिखी है।
मंगलवार को अपने पांचवें दिन ‘मां’ बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 2.85 करोड़ रुपए ही जुटा पाई।
हालांकि, ये आंकड़े उसकी सोमवार की कमाई से ज्यादा थे। सोमवार को फिल्म की कमाई सिर्फ 2.5 करोड़ रुपए रही थी।
वहीं खबर लिखे जाने तक फिल्म छठे दिन बुधवार को भी 11 लाख रुपए जुटा चुकी है। इस तरह से फिल्म की कुल कमाई अब तक 23.11 करोड़ रुपए ही पहुंच पाई है।
‘कन्नप्पा’ की कमाई में गिरावट, जानिए 6वें दिन कितना रहा कलेक्शन