अमर उजाला
Sun, 18 August 2024
अमिताभ बच्चन इन दिनों 'कल्कि 2898 एडी' की दमदार सफलता का जश्न मना रहे हैं, अब वे 'वेट्टैयन' में नजर आएंगे
इस बीच अभिनेता ने अपने प्रशंसकों के लिए व्यस्त काम से थोड़ा सा समय निकाला और उनसे मुलाकात की
बिग बिग हर रविवार को अपने घर 'जलसा' के बाहर अपने प्रशंसकों से मिलते हैं, इस बार भी फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा
फैंस भी शनिवार रात से ही उनके आवास के बाहर जुटने लगते हैं, इस रविवार भी बड़ी संख्या में फैंस 'जलसा' के बाहर जमा हुए
दिल को छू लेने वाले वीडियो में बिग बी गेट पर खड़े हुए और फैंस से मिले, हाथ हिलाया और उनके प्यार और समर्थन को स्वीकार किया
इस दौरान फैंस उनकी तस्वीरें लेने लगे और वीडियो बनाने लगे, वहीं कुछ फैंस वीडियो कॉल पर अपने परिजनों को यह नजारा दिखा रहे थे
बेटियों के साथ ऐसे पहला रक्षा बंधन मनाएंगी रुबीना दिलैक