आखिर क्यों कल्याण जी-आनंद जी अलका को बुलाते थे 'अंगना' बॉलीवुड को एक से बढ़ कर एक हिट गानें देने वाली अलका याग्निक के लिए फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करना बिल्कुल आसान नहीं था जिस दौर में अलका याग्निक अपने करियर के लिए स्ट्रगल कर रहीं थीं, उस दौर में बॉलीवुड पर सुर-सम्राज्ञी लता मंगेशकर का राज था अलका याग्निक ने अपने करियर की शुरुआत में कल्याण जी-आनंद जी के साथ काम किया था साथ ही साथ वे कल्याण जी-आनंद जी से संगीत भी सीख रही थीं कल्याण जी ने अलका याग्निक को अमिताभ बच्चन की फिल्म में 'लावारिस' में 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है' गाना गाने को कहा था अलका याग्निक ने इस गाना को इतनी खूबसूरती से गाया कि उसके बाद से कल्याण जी उन्हें अलका नहीं 'अंगना' याग्निक के नाम से बुलाने लगे थे assa