अमर उजाला
Fri, 6 June 2025
पांच जून को कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है।
अपने ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजह 17 करोड़ रुपये कमाए हैं।
एक अनुमान के मुताबिक फिल्म की लागत 250 से 270 करोड़ रुपये है।
जानकार मानते हैं कि इस हिसाब से फिल्म की पहले दिन की कमाई 25 करोड़ रुपये होनी चाहिए, तब इसकी शुरूआत औसत होती।
फिल्म को लेकर कर्नाटक में विवाद भी हुआ। उम्मीद की जा रही थी कि इसे विवाद का फायदा मिलेगा लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं दिखा।
मणि रत्नम द्वारा निर्देशित 'ठग लाइफ' एक गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह मूल रूप से तमिल भाषा में रिलीज हुई है।
फिल्म में कमल हासन के अलावा सिलंबरासन टीआर, तृषा कृष्णन, जोजू जॉर्ज, अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, नस्सर, अली फजल और रोहित सराफ हैं।
ऑफ शोल्डर ड्रेस में मौनी रॉय ने दिए कातिलाना पोज