दूसरे दिन ही बॉक्स ऑफर पर धड़ाम हुई कमल हासन की ‘ठग लाइफ’, आधी रह गई कमाई

अमर उजाला

Sat, 7 June 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म 'ठग लाइफ' बीते गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

Image Credit : एक्स

तमिल सुपरस्टार कमल हासन अभिनीत यह एक्शन फिल्म बड़े विवादों के बाद रिलीज हुई है।

Image Credit : एक्स

'ठग लाइफ' ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 7.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की थी।

Image Credit : एक्स

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दूसरे दिन की कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली है। अभी तक फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने 23 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Image Credit : एक्स

फिल्म को लेकर दर्शकों द्वारा मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकएंड पर फिल्म कितना कमाई करती है।

Image Credit : एक्स

'ठग लाइफ' फिल्म में दर्शकों को युवा कमल हासन भी दिख रहे हैं, जो लोगों को पंसद आ रहे हैं।

Image Credit : एक्स

इस गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म के जरिए कमल हासन और मणि रत्नम 'नायकन' (1987) के 36 साल बाद एक साथ नजर आए हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम

फिल्म में कमल हासन के अलावा सिलंबरासन टीआर, तृषा कृष्णन, जोजू जॉर्ज, अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, नस्सर, अली फजल और रोहित सराफ जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

Image Credit : एक्स

ओटीटी पर रिलीज होते ही 'भूल चूक माफ' की कमाई में गिरावट, जानें कुल कलेक्शन

एक्स
Read Now