अमर उजाला
Fri, 14 November 2025
सिनेमाई दुनिया की मशहूर अभिनेत्री रहीं कामिनी कौशल का आज शुक्रवार को 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
दिवंगत अभिनेत्री ने अपने करियर में कई सितारों संग काम किया। देखें उनकी अनदेखी तस्वीरें।
इस तस्वीर की बात की जाए तो, इसमें कामिनी कौशल और दिलीप कुमार साथ दिख रहे हैं, जो किसी फिल्म के दौरान का दृश्य है।
कहा जाता है कि कामिनी कौशल और दिलीप कुमार के बीच अफेयर था। हालांकि, इन खबरों की कोई पुष्टि नहीं है।
इस तस्वीर में अभिनेत्री कामिनी कौशल और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र साथ में नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे से किसी कार्यक्रम में मिलते दिख रहे हैं।
दिवंगत एक्ट्रेस कामिनी कौशल ने शाहरुख खान अभिनीत 'चेन्नई एक्सप्रेस' में काम किया था। ये तस्वीर इसी फिल्म के दौरान की है।
इसमें जया बच्चन और कामिनी कौशल को साथ में देखा जा सकता है। ये तस्वीर किसी कार्यक्रम की है।
यह तस्वीर अभिनेत्री कामिनी कौशल के जवानी के दिनों की है। इसमें वो काफी सुंदर दिख रही हैं।
यह तस्वीर दिवंगत अभिनेत्री की किसी फिल्म का है। इसमें वो उदास दिख रही हैं।
अभिनेत्री कामिनी कौशल के जाने से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है।
नेपोटिज्म मामले पर बिग बॉस 19 में भिड़े अमाल और गौरव, गायक ने कह दी ये बात