अमर उजाला
Sat, 5 April 2025
बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने शुरुआती करियर में काफी नाम कमाया।
आज बात करेंगे ऐसी अभिनेत्री के बारे में, जिन्होंने 17 की उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कमाल कर दिया था।
वो अभिनेत्री कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत हैं।
कंगना रनौत ने 2006 में आई फिल्म 'गैंगस्टर' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा, जिसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस पुरस्कार मिला था। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था।
साल 2009 में आई फिल्म 'फैशन' ने भी उनको काफी प्रसिद्धि दिलाई थी। इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए कंगना रनौत को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।
इसके अलावा अभिनेत्री फोर्ब्स इंडिया की 100 सेलिब्रिटी की सूची में छह बार शामिल हो चुकी हैं।
यही नहीं कंगना को 2020 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
पिछले छह सालों में अभिनेत्री ने आठ फिल्में फ्लॉप दीं हैं।
कंगना रनौत ने अपने अभिनय करियर में कई फिल्में कीं, जिनमें 'मणिकर्णिका', 'थलाइवी', 'इमरजेंसी' जैसी शानदार फिल्में शामिल हैं।
ओटीटी पर खलबली मचाने को तैयार विक्की कौशल की 'छावा', जाने कब होगी रिलीज?