अमर उजाला
Fri, 16 August 2024
अपनी बेबाक राय के लिए मशहूर अभिनेत्री कंगना रणौत ने अब श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' की सफलता के बारे में बात की है
फिल्म दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, कंगना ने इस दमदार सफलता का श्रेय अमित कौशिक का दिया
कंगना ने पोस्ट साझा कर लिखा- फिल्म स्त्री 2 ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, पूरी टीम को बधाई, लेकिन फिल्म का असली हीरो निर्देशक ही होता है
भारत में हम निर्देशकों को पर्याप्त श्रेय या सराहना नहीं देते, यही वजह है कि बहुत से युवा लेखक या निर्देशक नहीं बनना चाहते
फिल्मों में करियर बनाने की चाहत रखने वाला हर व्यक्ति मुझसे मार्गदर्शन के लिए मिलता है, वह या तो अभिनेता बनना चाहता है या सुपरस्टार
अगर सभी अभिनेता बन जाएंगे तो कौन फिल्में बनाएगा? सोचो, इसलिए कृपया उन सभी अच्छे निर्देशकों के नाम जानें, जो आपका मनोरंजन करने और आपको जोड़े रखने के लिए इतना कुछ करते हैं
उनके जीवन और प्रक्रिया के बारे में भी जानें, कृपया उनकी सराहना करें और उन्हें प्रोत्साहित भी करें, प्रिय अमर कौशिक सर, इस बहुप्रतीक्षित ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर के लिए धन्यवाद
इस दिन जारी होगा राम चरण की 'गेम चेंजर' का खास वीडियो!