अमर उजाला
Fri, 27 June 2025
हाल ही में कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर अपने होमटाउन हिमाचल प्रदेश से कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं।
एक सांसद के तौर पर वह हिमाचल के किन्नौर में मौजूद हैं। आम लोगों से मुलाकात कर रही हैं, एक सरकारी कार्यक्रम का हिस्सा बन रही हैं।
इन तस्वीरों में कंगना रनौत के साथ अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू भी नजर आ रहे हैं।
कंगना रनौत ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें वह स्थानीय लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवा रही हैं।
एक तस्वीर में कंगना लोगों के साथ लोक नृत्य यानी फोक डांस भी कर रही हैं।
कंगना रनौत बतौर सांसद तो सक्रिय हैं। फिल्मों में भी एक्टिंग, डायरेक्शन वह कर रही हैं।
इस साल कंगना रनौत के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज हुई, इसमें उन्होंने एक्टिंग भी की थी।
अनन्या ने शेयर कीं भांजे रिवर के पहले जन्मदिन की तस्वीरें