अमर उजाला
Fri, 7 June 2024
मंडी से सांसद बनीं अभिनेत्री कंगना रणौत ने थप्पड़कांड के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री के सितारों को आड़े हाथों लिया है
बीते दिन कंगना को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ सुरक्षा गार्ड ने थप्पड़ जड़ दिया, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ
महिला को सस्पेंड कर दिया गया है और कंगना की ओर से भी केस दर्ज करवाया गया है, इस बीच अब उन्होंने इस घटना पर चुप रहने वाले सितारों को लताड़ा
कंगना ने पोस्ट कर लिखा- प्रिय फिल्म उद्योग, आप सभी या तो जश्न मना रहे हैं या मुझ पर हवाईअड्डे पर हुए हमले पर पूरी तरह से चुप हैं
याद रखें अगर कल अगर आप अपने देश की किसी सड़क पर या दुनिया में कहीं भी निहत्थे होकर चल रहे हैं
कोई इजरायली/ फिलीस्तीनी आपको या आपके बच्चों को सिर्फ इसलिए मारता है क्योंकि आपने राफा पर नजर रखने की कोशिश की थी
आप इजरायली बंधकों के लिए खड़े हुए थे, तब आप देखेंगे कि मैं आपके अधिकारों के लिए स्वतंत्र रूप से लड़ूंगी
उन्होंने दूसरी पोस्ट में लिखा- ऑल आईज ऑन राफा गैंग यह आपके या आपके बच्चों के साथ भी हो सकता है, जब आप किसी पर आतंकी हमले का जश्न मनाते हैं तो उस दिन के लिए तैयार रहें जब यह आपके पास भी वापस आएगा
रात को झुग्गी में किससे मिलने जाते थे शाहरुख खान?