अमर उजाला
Sun, 24 March 2024
अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी राजनीति पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं, वे लोकसभा चुनाव लड़ेंगी
बीजेपी ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की, जिसमें कंगना का नाम भी शामिल है
कंगना रणौत भाजपा के टिकट पर हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं
अभिनेत्री का जन्म मनाली के पास भांबला में हुआ था, जो मंडी जिले में है, कंगना को उनके जन्मस्थान से मैदान में उतारा गया है
बीजेपी से टिकट मिलने और लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कंगना ने पोस्ट साझा करते हुए खुशी जाहिर की
कंगना ने कहा कि आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल होने पर सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हैं
अभिनेत्री ने एक्स अकाउंट पर लिखा- मेरे प्यारे भारत और भारतीय जनता की अपनी पार्टी बीजेपी को हमेशा मेरा बिना शर्त समर्थन मिला है
आज बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे मेरे जन्मस्थान हिमाचल प्रदेश, मंडी से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है
लोकसभा चुनाव लड़ने पर हाईकमान का फैसला है, मैं इसका पालन करती हूं, मैं आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल होकर सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हूं
मैं एक योग्य कार्यकर्ता और विश्वसनीय लोक सेवक बनने की आशा रखती हूं, इस पोस्ट पर फैंस भी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं
कंगना की फिल्मों के बारे में बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'तेजस' में देखा गया था, अब वे 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी
कंगना ने 2019 में रिलीज हुई अपनी हिट फिल्म 'मणिकर्णिका' के नाम पर ऑफिस बनाया था, जिस पर अवैध निर्माण का नोटिस लगाया गया था
ऑफिस की कीमत 48 करोड़ रुपये बताई गई थी, जिसे अवैध निर्माण बताकर बीएमसी ने तोड़ दिया था
इस कार्रवाई के बाद शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के कवर पेज पर कंगना के ऑफिस की तस्वीर छापते हुए लिखा था- उखाड़ दिया
कंगना रणौत सीएए मुद्दे पर मोदी सरकार का समर्थन कर चुकी है, वे बीजेपी की कट्टर समर्थक हैं
क्राइम ड्रामा से भरपूर होगा ओटीटी पर यह सप्ताह