'मां' से आगे निकली 'कन्नप्पा', ओपनिंग डे पर कमा डाले इतने करोड़

अमर उजाला

Sat, 28 June 2025

Image Credit : यूट्यूब

शुक्रवार को कई फिल्मों के साथ साउथ की फिल्म 'कन्नप्पा' भी रिलीज हुई है।

Image Credit : यूट्यूब

27 जून को विष्णु मांचू की अदाकारी वाली इस फिल्म की काफी तारीफ हुई है। 

Image Credit : यूट्यूब

यही वजह है कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की है। 

Image Credit : यूट्यूब

फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर नौ करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Image Credit : यूट्यूब

'कन्नप्पा' मूल रूप से तेलुगू में रिलीज हुई है। हालांकि यह कई दक्षिण भारतीय भाषाओं के अलावा हिंदी में भी रिलीज हुई है।

Image Credit : यूट्यूब

कन्नप्पा फिल्म की कहानी कन्नप्पा नाम के शिव भक्त पर आधारित है जो एक आदिवासी योद्धा है।

Image Credit : यूट्यूब

फिल्म में अक्षय कुमार ने भगवान शिव की भूमिका निभाई है। वह पहले भी 'ओह माय गॉड 2' में भगवान शिव की भूमिका निभा चुके हैं।

Image Credit : यूट्यूब

इस फिल्म के निर्देशक मुकेश कुमार सिंह हैं। फिल्म में विष्णु मांचू के अलावा मोहनलाल, अक्षय कुमार और प्रभास हैं।

Image Credit : यूट्यूब

तस्वीरों में देखें शेफाली जरीवाला के आखिरी पल, करवाए कई ग्लैमरस फोटोशूट

इंस्टाग्राम- @shefalijariwala
Read Now