अमर उजाला
Wed, 2 July 2025
विष्णु मांचू स्टारर साउथ फिल्म ‘कन्नप्पा’ को सिनेमाघरों में आज 6वां दिन है। जानिए अब तक इस फिल्म ने कितनी कमाई की है।
अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘कन्नप्पा’ ने 6वें दिन 5 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह सुबह का शुरुआती कलेक्शन है।
मंगलवार यानी 5वें दिन इस फिल्म ने 1.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं सोमवार को यानी चौथे दिन 2.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 27.41 करोड़ रुपये है।
‘कन्नप्पा’ एक माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है, इसमें विष्णु मांचू ने शिव भक्त कन्नप्पा का रोल किया है। वहीं भगवान शिव की भूमिका को अक्षय कुमार निभा रहे हैं।
विष्णु मांचू और अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में काजल अग्रवाल, प्रभास, रघु बाबू और मधु भी अहम रोल निभाते नजर आ रहे हैं।
फिल्म ‘कन्नप्पा’ के सामने टक्कर में इस वक्त हॉलीवुड फिल्म ‘F1’ और बॉलीवुड फिल्म ‘मां’ है। 'कन्नप्पा' और 'मां' से अच्छा कलेक्शन हॉलीवुड फिल्म ‘F1’ कर रही है।
मंगलवार के दिन ‘एफ 1’ की कमाई में दिखा उछाल, जानें फिल्म का कुल कलेक्शन