अमर उजाला
Sat, 1 March 2025
1 मार्च को विष्णु मांचू की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कन्नप्पा’ का टीजर रिलीज हुआ। टीजर ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।
टीजर से पहले निर्माता फिल्म से जुड़े अभिनेताओं का लुक जारी करते हुए उनके किरदार से भी परिचित करा चुके हैं।
तीन घंटे में ‘कन्नप्पा’ के टीजर को सात लाख लोगों ने देखा है। विष्णु मांचू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
टीजर में विष्णु मांचू थिन्नाणु के किरदार में नजर आए हैं, जो अपने कबीले को दुश्मनों से बचाने के लिए युद्ध करते दिखे।
सामने आए टीजर में प्रभास और अक्षय कुमार के कैरेक्टर को थोड़ा विस्तार से दिखाया गया।
एक मिनट 25 सेकंड के टीजर में कुछ सेकंड्स के लिए वार सीक्वेंस भी देखने को मिला। वहीं, फैंस ने प्रभास के लुक की जमकर तारीफ भी की है।
अवनीत ने दुबई में खाई पानी पुरी, कहा- दिल है हिंदुस्तानी