अमर उजाला
Sat, 28 September 2024
जूनियर एनटीआर स्टारर देवरा आखिरकार 27 सितंबर, 2024 को बड़े पर्दे पर आ गई है और हर जगह प्रशंसक इसका जश्न मना रहे हैं
फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, इसलिए कंतारा के ऋषभ शेट्टी ने अभिनेता और फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं
ऋषभ ने एक्स पर पोस्ट साझा कर जूनियर एनटीआर और टीम को उनकी फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं
पोस्ट में अभिनेता ने कहा- देवरा का क्रेज हर जगह है, देवरा को हर किसी का दिल जीतते हुए देखकर खुशी हुई
जूनियर एनटीआर और ऋषभ शेट्टी हाल ही में एक साथ मंदिर में दर्शन और लंच का आनंद लेते हुए देखे जाने के बाद सुर्खियों में आए थे
जूनियर एनटीआर ने बताया कि कैसे उन्होंने कुंडापुरा में उडुपी श्री मठ कृष्ण मंदिर जाने की अपनी मां की इच्छा पूरी की
बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं श्रद्धा, दोस्तों के साथ की मस्ती