बॉक्स ऑफिस पर 'कांतारा चैप्टर 1' की दहाड़ कायम, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

अमर उजाला

Thu, 16 October 2025

Image Credit : एक्स

सिनेमाघरों में इन दिनों एक बार फिर साउथ फिल्मों का जलवा देखने को मिल रहा है। 

Image Credit : एक्स

ऋषभ शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया है कि बाकी फिल्मों की चमक फीकी पड़ गई है। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

फिल्म ने पहले दिन ही 61.85 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी और दो हफ्तों के भीतर इसका कलेक्शन 476.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 

Image Credit : एक्स

 बुधवार को फिल्म ने 10.55 करोड़ का बिजनेस किया, जिससे यह साफ है कि दर्शकों का जोश अभी भी बरकरार है।

Image Credit : यूट्यूब

 रहस्य, लोककथाओं और देव-परंपरा की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म ने सिनेमा प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। 

Image Credit : एक्स

 शानदार सिनेमैटोग्राफी, दमदार बैकग्राउंड स्कोर और ऋषभ शेट्टी की जोशीली परफॉर्मेंस ने इसे ब्लॉक बस्टर बना दिया है।

Image Credit : एक्स

अब माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में ‘कांतारा चैप्टर 1’ 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी, जो इसे साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बना देगा।

Image Credit : एक्स

लाल साड़ी में दुल्हन जैसी दिखीं मोनालिसा

इंस्टाग्राम @aslimonalisa
Read Now