अमर उजाला
Thu, 9 October 2025
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
सातवें दिन यह फिल्म 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।
इस फिल्म के मुख्य कलाकार, लेखक और निर्देशक ऋषभ शेट्टी हैं।
ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 61.85 करोड़ रुपये कमाए थे।
पहले रविवार को फिल्म की कमाई सबसे ज्यादा 63 करोड़ रुपये रही थी।
सातवें दिन बुधवार को फिल्म ने 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
इस तरह से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 316 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म में अभिनय करने वाली रुक्मिणी वसंत की भी काफी चर्चा है।
हंसिका मोटवानी ने रेड ड्रेस में शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, देखें