अमर उजाला
Sat, 11 October 2025
साउथ की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है।
पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 61.85 करोड़ रुपये से खाता खोला।
चौथे दिन रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा 63 करोड़ रुपये की कमाई की।
पहले हफ्ते में 'कांतारा चैप्टर 1' ने 337.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
9वें दिन शुक्रवार को फिल्म की कमाई 22 करोड़ रुपये रही।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 359.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने अहम किरदार निभाया है। वही इस फिल्म के लेखक और निर्देशक भी हैं।
ऋषभ शेट्टी के अलावा फिल्म में रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम ने अभिनय किया है।
धीमी रफ्तार के बावजूद ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने आठवें दिन कमाए इतने करोड़