अमर उजाला
Sat, 18 October 2025
सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ फिल्मों का जलवा साफ देखने को मिल रहा है। ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ भी कमाल कर रही है।
ऋषभ शेट्टी ने ‘कांतारा चैप्टर 1’ के जरिए न केवल बतौर डायरेक्टर बल्कि एक अभिनेता के रूप में भी खुद को साबित किया है।
फिल्म के लोककथा-आधारित कथानक, शानदार सिनेमैटोग्राफी और दमदार बैकग्राउंड स्कोर ने इसे सांस्कृतिक अनुभव बना दिया है।
रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने 61.85 करोड़ की रिकॉर्ड ओपनिंग लेकर सबको चौंका दिया था।
दो हफ्तों में इसने लगभग 485 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, जबकि शुक्रवार को 9.12 करोड़ रुपये की कमाई कर कुल 494.38 करोड़ का आंकड़ा छू लिया।
यह आंकड़ा साबित करता है कि फिल्म अभी भी दर्शकों की पसंद बनी हुई है और साउथ सिनेमा की ताकत बॉलीवुड से कहीं आगे निकल चुकी है।
सहर बंबा के साथ नुसरत ने की मस्ती, अरहान संग लगाए ठुमके