फ्री के खाने के लिए कपिल-सुनील ने कर डाली यह हरकत! नेटफ्लिक्स का शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं इस शो में सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा छह वर्षों बाद एक साथ नजर आए हैं हाल ही में कपिल शर्मा ने शो का एक प्रोमो वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया इस वीडियो में जब कपिल और सुनील को पता चलता है कि खाना फ्री में मिल रहा है तो दोनों पजामा में खाना भरने के लिए कहने लगते हैं यह देखकर वहां मौजूद दर्शक भी हैरान रह जाते हैं इस वीडियो पर फैंस की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं एंटरटेनमेंट डेस्क