अमर उजाला
Sat, 22 March 2025
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर इन दिनों वेकेशन एंजॉय करने निकले हैं।
इस वेकेशन के लिए करण जौहर ने मालदीव को चुना है, जहां वो पहली बार पहुंचे हैं।
अपनी पहली मालदीव यात्रा का करण काफी लुत्फ उठा रहे हैं। अपनी इस वेकेशन की कुछ तस्वीरें करण ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।
इन तस्वीरों को साझा करते हुए करण ने ये बताया है कि ये उनकी पहली मालदीव यात्रा है।
करण ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है, “सूरज, समुद्र, शांति... मालदीव की मेरी पहली यात्रा और ये कुछ कैंडिड तस्वीरें हैं, जहां मैं अनजान बना रहा।
इस दौरान करण कुछ तस्वीरों में सफेद कलर के शर्ट और ट्राउजर में नजर आ रहे हैं, तो वहीं कुछ तस्वीरों में वो सफेद शर्ट के साथ काले रंग की पैंट में दिखाई दे रहे हैं।
बीच के किनारे एंजॉय कर रहे करण की इन तस्वीरों में मालदीव की खूबसूरती भी साफ देखने को मिल रही है।
ब्लैक ड्रेस में अदिति राव हैदरी ने दिखाया नया लुक